RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 03 दिसंबर।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण, बाल हितों, बाल अधिकारों, स्ट्रीटचिल्ड्रेन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की संयुक्त जनपदस्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स का गठन किया गया है। पहली बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं की समीक्षा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा जनपद में बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति पर रोकथाम हेतु संयुक्त टीम का गठन कर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। बाल विवाह के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बाल विवाह करने वाले पुजारियों, सम्मिलित बारातियों एवं परिवारजनों में कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, सम्बन्धित बाल विवाह में प्रतिभाग करने वालों के प्रति एफ०आई०आर० दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये, इस सम्बन्ध में आंगनबाडी कार्यकर्तीयों / आशा एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के स्तर से जनजागरूकता करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अन्तर्गत स्कूल ड्राप आउट बालक- बालिकाओं की सही-सही सूचना उपलब्ध कराये जाने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिये गये। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत 0 से 06 वर्ष की बालक-बालिकाओं के लिंगानुपात के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। बालिकाओं को योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कौशल से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि माह दिसम्बर में योजना का वृहत प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला प्राबेशन अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान :द्वितीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘कौमार्कोंन–23’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

उत्पाद और पेटेंट बनाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोगात्मक वित्त पोषण के प्रभाव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन

rktvnews

भोजपुर:मेरठ विस्फोट हादसे में भोजपुर के मृतको के परिजनों से मिला भाजपा भोजपुर प्रतिनिधि मंडल! व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष से सफलता तक: यात्रा डॉ कुमारी सुनिता सिंह की।

rktvnews

भोपाल:अध्ययन भ्रमण विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने, सीखने का सुअवसर : राज्यपाल

rktvnews

उत्तराखंड:वर्तमान समय में एआई और टेक्नोलॉजी का तेजी से बढ़ रहा महत्व: राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment