RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर 02 दिसंबर।एसबी कॉलेज आरा में एनएसएस इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एड्स नोडल पदाधिकारी सदर अस्पताल के डॉक्टर प्रभात प्रकाश तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक द्वीप प्रज्वलन और स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के स्वयंसेवक आदित्य कुमार सिंह ने किया।
एनएसएस प्रोग्राम डॉक्टर साधना रावत ने उपस्थित सभी अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। डॉक्टर साधना रावत ने छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति सजग और जागरूक रहने की सलाह देते हुए विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रभात प्रकाश ने एड्स के प्रति अनेक जानकारियां दी ।उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में एड्स का पता लगने से इलाज संभव हो सकेगा। इसलिए रोग को छुपाने की जरूरत नहीं है बल्कि चिकित्सक से मिलकर या सदर अस्पताल आरा से मिलकर उपलब्ध सुविधाएं ले सकते है जिसमें दवा से लेकर खान-पान तक की सुविधा दी जाती है। इस जिले में 3272 के लगभग मरीज है जिन्हें हर तरह से सहयोग किया जाता है। शिक्षित युवा गलती नहीं करते हैं जबकि राज्य के बाहर मजदूरी करने वाले, ट्रक और गाड़ी के ड्राइवर जिन्हें बाहर आना जाना पड़ता है इसके चपेट में ज्यादा है।
वही डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने युवाओं को मोटिवेशनल स्पीच दिया और एचआईवी से लेकर एड्स रोगी तक के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए जागरूक बनाया।
प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं से एड्स जैसे भयावह बीमारी से दूर रहने की सलाह देते हुए सभी अतिथियों छात्र-छात्राओं को देर तक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रमुख स्वयंसेवकों में सोनू कुमार ,आदित्य राज आकाश, विवेक, अनीश ,निशि, हरि ओम, अंकित विकास आदि रहे।

Related posts

उत्तराखंड:नैनीताल की सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री,बच्चों संग खेला क्रिकेट!पर्यटकों को खुद पिलाई चाय।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टोल नीति में महत्वपूर्ण सुधारों को दी मंजूरी, टोल अवधि अब एक साल, अधिकतम 3 माह बढ़ेगा कान्ट्रेक्ट।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में मनाया गया आजादी का उत्सव।

rktvnews

भोजपुर:जेजे कॉलेज एनएसएस इकाई द्वारा हरिजन टोली में जरुरतमंदों के बीच कपड़ा वितरित।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment