RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अयोध्या में राम रसोई के पूरे हुए चार साल,राम रसोई भक्तों की सेवा में लगातार जारी रहेगा!चार साल में लगभग 25 लाख भक्तों ने ग्रहण किया भोजन :किशोर कुणाल

अयोध्या /उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 01 दिसंबर।राम रसोई की यात्रा के चार साल आज पूरे हुए। 2019 में 9 नवम्बर, को सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय आने के बाद राम-जानकी विवाह-पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 01/12/2019 से राम रसोई प्रारम्भ हुई। हमें ऐसा आभास था कि राम लला जी की विजय अवश्य होगी। अतः पहले से सारा प्रबन्ध किया हुआ था। सामूहिक भोजन करने के लिए एक विशाल हाल बनाया गया और सुन्दर, स्वच्छ रसोई की भी स्थापना की गयी थी; अत. फैसले के तुरन्त बाद प्रथम शुभ मुहूर्त पर दिनाक 01/12/2019 को राम-रसोई का श्री गणेश हो गया था। यह जानकारी निखिल भारतीय तीर्थ विकास समिति के सचिव किशोर कुणाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी।
किशोर कुणाल ने बताया कि इस चार साल की अवधि में करीब पचीस लाख भक्तों ने राम-रसोई में प्रसाद ग्रहण किया है। भोजन में चावल, दाल, सांभर, कचौड़ी, आलूदम, कोफ्ता, तिलौरी, चटनी, पापड और घी-दस व्यजन प्रेम से परोसे जाते हैं, और भक्तों की सन्तुष्टि तक आग्रहपूर्वक आतिथ्य किया जाता है।
प्रारम्भ में भक्तों की संख्या कम थी, किन्तु धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ती गयी और मार्च, 2023 से हर महीने में यह संख्या 90 हजार से 1 लाख के बीच प्राय रही है। जब तक इस पर करीब साढ़े सात करोड़ रु० वर्ष हुए हैं। अभी राम-रसोई पर तकरीबन एक लाख रुपये प्रतिदिन व्यय होता है और 15 जनवरी, 2024 से दोनों शाम भोजन उपलब्ध कराने पर राशि और अधिक बढ़ जायेगी।
पहले चूंकि राम मंदिर शाम होते ही बन्द हो जाता था और इस अति-सुरक्षित क्षेत्र में भक्तों का आवागमन नगण्य था अतः एक ही समय दिन में 11:00 बजे से 03:00 बजे तक राम-रसोई की व्यवस्था की जाती थी; किन्तु अब रात्रि में भी भक्तों की चहल-पहल इस इलाके में रहती है, अतः यह निर्णय लिया गया है कि 15 जनवरी, 2024 से राम-रसोई की व्यवस्था रात में भी शाम सात बजे से रात्रि नौ बजे तक होगी।
इसके अतिरिक्त 15 जनवरी से एक महीने तक भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए राम रसोई में भोजन के अतिरिक्त राम भक्तों को, जो भीड़ के कारण राम रसोई में भाग नहीं ले सकेंगे, पैकेट में भी भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। यह व्यवस्था प्रात नौ बजे से प्रारम्भ होगी। अयोध्या के इतिहास में पहली बार महावीर मंदिर, पटना की ओर से प्रारम्भ की गयी, इस राम-रसोई को पूरे देश में सराहा गया है, क्योंकि राम-रसोई में भाग लेने वाले भक्त देश के प्रायः क्षेत्र से आते है और स्वादिष्ट भोजन प्रेम पूर्वक मिलने तथा भक्तों के आग्रह करने पर कोई भी राशि या सामग्री नहीं लेने के कारण लोग श्रद्धापूर्वक राम-रसोई की स्मृति संजोये रहते हैं। आशा है कि राम-रसोई की प्रगति उत्तरोत्तर होती रहेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

विश्व मंच पर भारत की बदनामी कौन करा रहा है?

rktvnews

यह देश किसानों का देश है, हमारे किसान देश की शान: अर्जुन मुंडा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की अभिनव पहल : शासकीय स्कूलों में शुरू हुई पालक-शिक्षक बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के लिए पहले दिन 7 अभ्यर्थियों ने भरे नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

Leave a Comment