RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) ने 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मूल की सिगरेटों के अवैध आयात का मामला दर्ज किया।

नई दिल्ली/01 दिसंबर।एक खुफिया जानकारी के आधार पर, सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, दिल्ली के अधिकारियों ने कल जांच के दौरान लगभग 55.23 लाख मूल्य की विदेशी मूल की 5,48,800 लाख सिगरेट बरामद की हैं।
प्लैटिनम सेवन, डेविडऑफ़, डनहिल और मोंड सहित विभिन्न ब्रांडों की सिगरेट बरामद की गई हैं। बरामद की गई विदेशी मूल की सिगरेटों के पैकेटों पर अनिवार्य सचित्र स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी भी नहीं मुद्रित है।
ऐसा संदेह है कि इन सिगरेटों का देश में गैर-कानूनी आयात/तस्करी की गई है और सीमा शुल्क की चोरी की गई है और ‘सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) संशोधन नियम, 2022 का भी उल्लंघन करके इन सिगरेटों की घरेलू बाजार में आपूर्ति की जा रही थी।
जांच के दौरान एक आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया था जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

भोपाल:प्रदेश में तैयार है उद्योग का केनवास, अब रंग भरने का समय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के तेज़पुर में 13वें त्रैवार्षिक बाथो महासभा सम्मेलन को सम्बोधित किया।

rktvnews

जयपुर:डीजीपी ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक।

rktvnews

भाजपा बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा का पटना जाने के दौरान आरा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

भावना…! :अनामिका वैश्य

rktvnews

रायपुर : भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

Leave a Comment