RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

नारनौल/हरियाणा 01 दिसंबर। जिला महेंद्रगढ़ के सभी शहरों में अगले एक सप्ताह तक सघन स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी शहरों का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचे। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने वीरवार रात अधिकारियों की बैठक में दिए। इससे पहले रात 9:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तथा तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए।
दो घंटे तक सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने सख्त लहजे में नगर परिषद में नगर पालिकाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह बाद शहरों के किसी भी स्थान, मोहल्ले, गलियों व सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। इसके लिए सभी पार्षदों तथा आम नागरिकों का सहयोग लेते हुए जोरदार तरीके से अभियान चलाया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नगर पालिका तथा नगर परिषद में पहले से ही मौजूद संसाधनों का प्रयोग करते हुए यह अभियान चलाया जाए। इसके बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं भी काम में कोताही बरती गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सभी अधिकारी व कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जाए।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त व डीएमसी वैशाली सिंह (आईएएस), एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार तथा नगराधीश डॉ मंगल सैन के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा को लेकर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा को लेकर भी उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) से वीरवार को हुए इस कार्यक्रम के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को और बेहतर करने के लिए सुझाव भी मांगे।
इस पर डीसी ने कहा कि विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। हर जगह पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ लोगों का पंजीकरण करने के लिए भी डेस्क स्थापित किए गए थे। लोगों के रिस्पांस को देखते हुए अब मुख्य गेट पर एक अलग से हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति के एम डी और ठेकेदार के विरुद्ध प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:विहंगम योग संस्थान की सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

पूर्णिया:शहीद सिपाही के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए चेक।

rktvnews

मंडल कारा दरभंगा का किया गया निरीक्षण, बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन,खान-पान व स्वास्थ्य की ली गयी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment