RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा) का पदभार संभाला।

एयर मार्शल मकरंद रानाडे

नई दिल्ली/01 दिसंबर।एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने आज वायु सेना मुख्यालय, नई दिल्ली में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) [डीजी (आई एंड एस)] का पदभार संभाला।
नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और पेरिस (फ्रांस) के कॉलेज इंटरआर्मी डी डिफेंस के पूर्व छात्र, एयर मार्शल मकरंद रानाडे को 06 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। 36 वर्षों से अधिक के सेवा काल में, इनकी कई महत्तवपूर्ण क्षेत्रीय और स्टॉफ पदों पर नियुक्ति रही। जिनमें एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो फ्लाइंग स्टेशनों की कमान शामिल हैं। वे टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के साथ-साथ डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में निदेशक स्टाफ रहे हैं। उन्होंने काबुल, (अफगानिस्तान) में भारतीय दूतावास में एयर अताशे के रूप में भी कार्य किया है।उनकी वायु सेना मुख्यालय में हुई स्टाफ नियुक्तियों में निदेशक, कार्मिक अधिकारी, प्रधान निदेशक, वायु सेना कर्मचारी निरीक्षण निदेशालय और सहायक प्रमुख वायु सेना संचालन (अंतरिक्ष) शामिल हैं। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे मुख्यालय पश्चिमी वायु कमान, नई दिल्ली में वरिष्ठ एअर स्टॉफ अधिकारी भी रहे हैं।
उन्हें वर्ष 2006 में वायु सेना पदक (वीरता) और वर्ष 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था।
उन्होंने एयर मार्शल संजीव कपूर का स्थान लिया है जो 38 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

खैरागढ़: कथक नृत्य कार्यशाला : छात्रों को मिल रही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा

rktvnews

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त।

rktvnews

गढ़वा जिले में “Garhwa Learns & Garhwa Leads” कार्यक्रम का होगा भव्य शुभारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

कोयला सीपीएसई नौ राज्यों के 981 गांवों को जल उपलब्ध करा रहे हैं!करीब 18 लाख लोग पेयजल और सिंचाई से लाभान्वित हुए।

rktvnews

Leave a Comment