RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

बागपत:जिलाधिकारी ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना के योग शिविर कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

धैर्य रखने वाले जीवन में आगे बढ़ते हैं!जीवन के लक्ष्यों के अनुरूप मित्र चुने:जिलाधिकारी

बागपत/उत्तर प्रदेश 30नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज जीवाना में योग शिविर समापन व पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा योगाचार्य प्रीति आर्या के निर्देशन में रस्से पर योगासन कर आश्चर्यचकित किया।
जिसकी जिलाधिकारी ने प्रशंसा की और छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में परिवेश के प्रति जिज्ञासा होनी चाहिए एक संकल्प होना चाहिए जीवन में जब तक व्यक्ति बड़े सपना नहीं देखेगा वह बड़ा नहीं बन सकता और जैसे सपने देखेगा उसी के आधार पर अपना जीवन उसी सपने के आधार पर प्रयास करना चाहिए। धैर्य रखने वाले जीवन में आगे बढ़ते हैं। पढ़ने के साथ लिखने का भी अभ्यास करना चाहिए। समुचित खानपान व पर्याप्त नींद लेकर अपना शरीर स्वस्थ रखे,जीवन में मित्र की बड़ी भूमिका है। इसलिए जीवन के लक्ष्यों के अनुरूप मित्र चुने। अभिभावकों के प्रति समर्पित रहना चाहिए। माता पिता और गुरुजनो के प्रयास से ही आप सब यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने छात्राओं से जीवन में कठिनाइयों से लड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । प्रबंधक योगेंद्र सोलंकी व प्रधानाचार्य तेजबीरी देवी ने अतिथियों को शाल, स्मृति चिंह व वैदिक साहित्य देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवेंद्र सोलंकी ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह, डीआईओएस धर्मेंद्र सक्सेना, स्वामी रामानंद वेश, ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी, विश्वपाल, वीरबहादुर सिंह, विजय सोलंकी, आदि मौजूद रहे।

Related posts

वैशाली: डीएम ने निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया।

rktvnews

मंडल कारा आरा का जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:देशव्यापी मजदूरों के आंदोलन के तहत RYA का प्रदर्शन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की दूरदर्शी पहल से शिक्षा में नई क्रांति तथा छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment