RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

“मेरी लाडो-मेरी शान” :डीसी मोनिका गुप्ता हुई कुआं-पूजन परंपरा में शामिल!ठेठ हरियाणवी में मंगल गीत गाती महिलाओं के साथ लिया कुआं-पूजन में हिस्सा।

नारनौल/हरियाणा 30 नवंबर। सामाजिक सरोकारों को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) कितनी संजीदा हैं, इस बात की बानगी आज उस समय देखने को मिली जब उन्होंने गांव मंढाणा में विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के बाद गांव में एक बेटी के जन्म पर कुआं-पूजन की परंपरा में हिस्सा लिया। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने बेटी की माता को भेंट देकर सम्मानित किया।
डीसी ने ठेठ हरियाणवी में मंगल गीत गाती महिलाओं के साथ पूरे रीति रिवाज के अनुसार इस परंपरा में हिस्सा लिया। इस तरह उपायुक्त को कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होता देख ग्रामीणों ने उपायुक्त की इस सादगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। गौरतलब है कि उपायुक्त ने जिला में लिंगानुपात में सुधार के लिए खराब लिंगानुपात वाले गांवों में “मेरी लाडो-मेरी शान” कार्यक्रमों के तहत जिला प्रशासन के किसी ने किसी अधिकारियों को शामिल होने को कहा है। आज उपायुक्त खुद इस कार्यक्रम में शामिल हुई तथा संगीता पत्नी पंकज को उनकी पुत्री सानवी के जन्म की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान “मेरी लाडो-मेरी शान” को लेकर नारे भी लगवाए गए तथा ग्रामीणों से आह्वान किया गया कि वे बेटा व बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव ना करें दोनों को बराबर मौके दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तथा विवाह तक विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से बेटियों के कल्याण के लिए योजनाएं चल रही है। किसी भी नागरिक को अपनी बेटियों को बोझ नहीं मानना चाहिए बल्कि अपनी बेटियों पर गर्व होना चाहिए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 05 मई 25

rktvnews

भोजपुर:साईं नेत्रालय पटना के सौजन्य से बड़की सनदिया में लगा जांच शिविर।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय फल एवं सब्जी प्रदर्शनी-2025 का आयोजन।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पुडुचेरी में केवीके के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन का आयोजन किया गया।

rktvnews

रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment