RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी।

उप्र सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित कराएगी अखंड रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा।

14 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होंगे कार्यक्रम!पर्यटन विभाग की ओर से होगी बजट की व्यवस्था।

अयोध्या /उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 30 नवम्बर।अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या व पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से इसके लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में यूपी के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है।
योगी सरकार का प्लान है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग बजट की व्यवस्था करेगा।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि हर जिले के ‘पर्यटन और संस्कृति परिषद’ के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा। हालांकि, इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम अयोध्या सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किया जाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा।

Related posts

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु पांच लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।

rktvnews

चतरा:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में संचालित विकास योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 22वी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:17 अक्टूबर को बड़हरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे नामांकन।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

rktvnews

भोपाल:डॉ. गौरी शंकर शर्मा गौरीश चौथी बार अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment