RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धिमनोरंजन

मड़नपुर में दूधेश्वर लाल स्मृति सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन।

आरा/भोजपुर 28 नवंबर। स्वतंत्रता सेनानी, संगीत वाग्येकार व मड़नपुर ग्राम के पूर्व मुखिया स्व. पंडित दूधेश्वर लाल की स्मृति में बने सांस्कृतिक मंच का सोमवार को सुविख्यात गायक पंडित रामप्रकाश मिश्र ने पंडित द्वारिका तिवारी, बलिराम उपाध्याय, रामनिवास उपाध्याय व नागेंद्र तिवारी के संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. दूधेश्वर जी की गतिशील छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने दूधेश्वर जी के सांगीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुये कहा कि दूधेश्वर जी का सम्पूर्ण जीवन समाज कल्याण के लिये समर्पित रहा। स्व. ने शास्त्रीय संगीत की कई बंदिशोंकी रचना की। देश की स्वतंन्त्रता के लिये संघर्ष किया तो गांव के विकास में अपने निजी परिसर में विद्यालय बनवाया जिसका सरकारीकरण मध्य विद्यालय के रूप में हुआ। संगीत सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संगीतज्ञों ने पूरी रात शास्त्रीय संगीत से समां बाधा। इस् सम्मेलन की शुरुआत बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक सुबोध रंजन के स्वतंत्र तबला वादन से हुआ। सुविख्यात संगीतज्ञ पंडित रामप्रकाश मिश्र ने राग मारू विहाग में बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल व ठुमरी के साथ साथ पूरब अंग की गायकी को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं खैरागढ़ से पधारें युवा गायक श्री किशन प्रकाश ने अपने दानेदार तानों व राग की बढ़त से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। वहीं बनारस से पधारें चर्चित गायक योगेश मिश्रा में ठुमरी व दादरा के माध्यम से स्वरों की बारीकियों को प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं कई देशों का भ्रमण कर चुके तबला वादक अजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू महाराज ने स्वतंत्र तबला वादन में बनारस घराने की खास खास बंदिशों को प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। धनंजय कुमार ने राग मालकौंस में विभिन्न बंदिशों को बखूबी प्रस्तुत किया। विदुषी बिमला देवी ने राग- तिलंग में विलंबित ख्याल, छोटा ख्याल “जाओ करो ना झकझोरी सांवरिया वा दादरा कवन दिशा गये पिया पपरदेशिया प्रस्तुत कर अद्भुत छटा बिखेरी। गुरू बक्शी विकास ने महाराज बिन्दादीन की रचना श्याम “छवि अति बनी माथे मुकुट धरी” पर कृष्ण की विभिन्न मुद्रा को दर्शाते हुये शुद्ध कथक प्रस्तुत किया। वहीं कुमारी रूपा ने धमार, दूरदर्शन के कलाकार अमित कुमार व खुशी कुमारी गुप्ता ने ताल पंचम सवारी व दुर्दर्शन के कलाकार राजा कुमार ने झपताल में शुद्ध कथक व अभिनय प्रस्तुत किया। विद्वान संगीतज्ञों में तबला वादक रामभरोषा सिंह, हिमराज सिंह व अशर्फी लाल समेत सभी संगीतज्ञों को सुविख्यात तबला वादक शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। पूरी रात स्वर लय व ताल की त्रिवेणी में दर्शक गोते लगाते रहें। मंच संचालन गुरु बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन कृष्णनन्दन प्रसाद ने किया।

Related posts

उज्जैन:श्री महाकालेश्वर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 17 वी संध्या मे स्वर-ताल-वाद्य कचहरी एवं समूह कथक नृत्य की हुई प्रस्तुतियां।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर अंत्योदय सेवा शिविर आयोजित।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीडब्ल्यूबीएफ 2025 में पीएम युवा 2.0 के तहत 41 पुस्तकों का विमोचन किया।

rktvnews

मॉरिशस ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन का मनाया शोक,झुके आधे झंडे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:13 नवंबर 23

rktvnews

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment