RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

‘महिलाएं और बाधाएं’ विषय पर अभिनेत्री विद्या बालन के साथ बातचीत सत्र।

गोवा/28 नवंबर।अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा, “अतीत में भारतीय फिल्म उद्योग में महिला कलाकारों द्वारा निभाए गए सभी असाधारण किरदार और उनकी और अधिक करने की इच्छा ने हमें उस स्तर पर पहुंचने के लिए प्रेरित किया जहां अब हम फिल्मों में महिलाओं पर केंद्रित कहानियां सुना रहे हैं।” वह गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफटी) से इतर “वुमेन एंड ग्लास सीलिंग” (महिलाएं और बाधाएं) विषय पर आयोजित सत्र में बोल रही थीं।
अलग-अलग किरदार निभाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने कहा कि लगातार नई कहानियों और पात्रों की तलाश करना बहुत महत्वपूर्ण है, जो दर्शकों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा, “अपरंपरागत भूमिकाएं और उन किरदारों को निभाते समय खुद में बने रहना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।”
हर फिल्म में बहुमुखी किरदार निभाने की प्रेरणा से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए, अभिनेत्री ने कहा कि अकल्पनीय भूमिकाएं करने की इच्छा और भारतीय सिनेमा में महिला किरदारों के प्रति रूढ़िवादिता को तोड़ने की इच्छा उनके लिए प्रेरणा रही है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी प्रत्येक फिल्म में सहज स्थिति से बाहर निकलने का विचार पसंद करती हूं और इसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है जिससे मुझे खासी स्वतंत्रता मिलती है।”
भारतीय सिनेमा में महिलाओं के चित्रण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्या ने कहा कि हम सभी को महिलाओं के संबंध में हमारे समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को दूर करने की जरूरत है। अभिनेत्री ने कहा, “आज की दुनिया में महिलाएं समय से बहुत आगे हैं।”
तीन दशकों के करियर में, अभिनेत्री ने परिणीता, भूल भुलैया, पा, कहानी, द डर्टी पिक्चर, शकुंतला देवी, शेरनी और जलसा जैसी फिल्मों में बड़ी खूबसूरती के साथ अपरंपरागत भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में महिला पात्रों के चित्रण को बदल कर रख दिया है।

Related posts

केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने भारत में हरित इस्पात के लिए इकोसिस्टम को सक्षम बनाने के लिए समर्पित कार्यबलों के साथ चर्चा की

rktvnews

शांति का कोई विकल्प नहीं।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मी के मौत पर उनके आश्रित को सौंपा 15 लाख रूपये की अनुग्रह अनुदान राशि का प्राधिकार पत्र।

rktvnews

देवघर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई आकर्षक झाँकीया।

rktvnews

भोजपुर: आरा के चंदवा सामुदायिक भवन में मनाई गई संत रवि दास की जयंती।

rktvnews

झारखंड: रांची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment