RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

देहरादून/उत्तराखंड 25 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित 16 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 12 तथा संस्कृति विभाग के 4 अभ्यर्थी सामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आपके जीवन का नया अध्याय प्रारम्भ हो रहा है। आप सबकी कड़ी मेहनत तथा माता पिता एवं गुरूजनों के आशीर्वाद से आपको यह सफलता मिली है। इस सफतला के बाद आपको नये जीवन में मानक तय करने होंगे।
उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नये जीवन की शुरुआत अनुशासन और नियमित दिनचर्या के साथ करें। जन सेवा करने का आप सबको जो अवसर मिला है, इसमें अपनी सामर्थ्य का पूरा उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन अमूल्य है। कई जन्मों के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। इसे ईश्वर का वरदान समझे तथा अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। इससे आप सभी को आत्म संतोष भी प्राप्त होगा। आपके अच्छे कर्मों का लाभ आपको तो मिलेगा ही इससे समाज भी लाभान्वित होगा।
इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द सेमवाल, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्य, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के लिए 5वें दिन 11 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये 15 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने की अभियान बसेरा-02 के कार्यों की समीक्षा

rktvnews

रोहतास : डीएम की अध्यक्षता में अनु॰ जाति एवं जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर के आयोजन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

जी-20 श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में श्रम एवं रोजगार ट्रैक के मूलपाठ को अंतिम रूप दिया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात बहुत जल्द : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

ओणम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment