RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बङी मात्रा में शराब बरामद।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फोरलेन एन एच 922 पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि शैलेश कुमार एवं सपुअनि राकेश कुमार ने पुलिस बल के साथ डीसीएम ट्रक की छापामारी मे 1649.52 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। बरामद शराब में 180 एम एल का 2064 बोतल तथा 750 एम एल का 1704 बोतल, कुल 3768 बोतल, में 1649.52 लीटर विदेशी शराब शामिल है। विदित हो कि 22 अक्टूबर 2023 को फोरलेन एन एच 922 पर दो ट्रक आपस में टकरा गये थे। उक्त ट्रक पर आंध्र प्रदेश के रॉयल स्पेयर पार्ट्स कंपनी के राइस मिल का पार्ट्स लदा था। इन  लोहे के  पार्ट्स के नीचे प्लास्टिक के बाल्टी में भरकर शराब को रख रखा गया था जिसे पुलिस ने जप्त किया। कंपनी द्वारा कोर्ट से रिलीज ऑर्डर के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सामान वापस लाने के लिए अन्य ट्रक को शाहपुर भेजा था। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के हपरौली थाना क्षेत्र के ख्वाजानगला गांव के वाजिद अली, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के परिहितगढ़ थाना क्षेत्र के हजूरी के आशीष त्यागी और उत्तर प्रदेश के बागपत जिला के बरौत थाना क्षेत्र के बरौत के अनीस शामिल हैं। पुलिस ने 1 डीसीएम ट्रक, 1649.52 लीटर अंग्रेजी शराब, 185 खाली बाल्टी तथा तीन मोबाइल जप्त किया है। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि शराब तस्कर उक्त शराब को बिहार में खपाने के फिराक में थे। पुलिस की तत्परता से ऐसा नही हो सका।

Related posts

आईएनएस तुशील, पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के शुरू होने की घोषणा करेंगे।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

देवघर:सूचना भवन में उद्घोषक पद के लिए साक्षात्कार संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुर पंचायत के सेमरा में किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment