RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बबली के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

बागपत/उत्तर प्रदेश 23 नवंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में पहुंचकर जनपद विज्ञान ने प्रदर्शनी का मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। जिसमें छात्राओं ने आज के समय की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए वैज्ञानिक युग में नए-नए मॉडल बनाएं जिनको देखकर जिलाधिकारी ने उनकी प्रशंसा की उन्होंने कहा बच्चों का विज्ञान व गणित में रुचि बेहद सराहनीय है जिसकी उन्होंने प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जनपद बागपत में प्रतिभाओं की की कोई कमी नहीं है यूपीएससी में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में विनीत जैन भारत में प्रथम रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है जनपद बागपत की प्रतिमाएं विज्ञान के युग में भी आगे बढ़ रही हैं अगर मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो कोई भी सफलता मुश्किल नहीं है उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जो भी कार्य करें सच्ची ईमानदारी व लगन के साथ करें । प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुमारी खुशी कक्षा 10 की छात्रा केंद्रीय विद्यालय बावली तथा सीनियर वर्ग में देवनागरी इंटर कॉलेज खट्टा प्रहलादपुर से स्मृति व बंसीका ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 40 विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभा किया प्रदर्शनी में लगभग 60 मॉडल प्रदर्शित किए गए जिनकी जिलाधिकारी ने सराहना की।
SVEEP कार्यक्रम राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली , बडौत में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आई उन बालिकाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम अंकित कराया।
इस अवसर पर एसडीम सुभाष कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक डीके सक्सेना राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली प्रधानाचार्य कविता चौधरी सहित आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने ऑरोविले में ‘एस्पायरिंग फॉर सुपर माइंड इन द सिटी ऑफ इंवाल्विंग कॉन्शसनेस’ विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

कैबिनेट ने 2023 से 2027 तक नवोन्मेष, एकीकरण और 2.0 (सिटीज 2.0) को बनाए रखने के लिए सिटी इन्वेस्टमेंट्स को मंजूरी दी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के बहादुर कर्मियों को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

दुमका:समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment