RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण।

नई दिल्ली/22 नवंबर।भारतीय नौसेना के लिए विशाखापत्तनम की एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित 08 x मिसाइल सह गोला बारूद परियोजना के अंतर्गत तीसरी बार्ज नौका ‘मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज, एलएसएएम 9 (यार्ड 77)’ का अंतरण 22 नवंबर 2023 को आईएनएस तुणीर के लिए मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में किया गया। इस अंतरण समारोह की अध्यक्षता पश्चिमी नौसेना कमान के कमांड रिफिट ऑफिसर कमांडर आशीष सहगल ने की।
08 x मिसाइल सह गोला बारूद बार्ज नौकाओं के निर्माण के लिए 19 फरवरी 2021 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्ज नौकाओं की उपलब्धता होने से परिवहन, आवश्यक सामान को लाने-ले जाने और चढ़ाने-उतारने की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की परिचालन गतिविधियों को तेजी प्रदान होगी। इनसे समुद्र तट के आस-पास तथा बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय जहाजों के लिए सामान/गोला-बारूद की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगी।
ये नौकाएं नौसेना नियमों के लिए प्रासंगिक और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के विनियमन के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन तथा निर्मित किए गए हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज नौका का मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम की नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) में किया गया था। ये बार्ज नौकाएं भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Related posts

चतरा:9 प्रखंड के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिलापदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन की बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत अपनी युवा शक्ति के कारण वैश्विक चुनौतियों का समाधान ढूंढने में दुनिया में सबसे आगे है : लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला

rktvnews

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

राजस्थान:कॉनफैड के ग्रीन इनीशियेटिव में कृभको ने मिलाया हाथ -सहकार उपहार स्टोर से सब्जियां खरीदने के लिये उपलब्ध कराये कपड़े के बैग।

rktvnews

भोजपुर:ज़िला टास्क फ़ोर्स अधिप्राप्ति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने खाता में सुधार और कैश क्रेडिट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment