RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71-किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान के आदेश।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 19 नवंबर।भारत निर्वाचन आयोग ने भिंड जिले के 09- अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71- किशुपुरा नंबर-3 में 21 नवम्बर (मंगलवार) को पुनर्मतदान के आदेश दिए हैं।
पुनर्मतदान 21 नवम्बर (मंगलवार) को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। 21 नवम्बर को मॉकपोल सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए मतदान दल सामग्री सहित 20 नवम्बर को रवाना होंगे। पुनर्मतदान में अमिट स्याही मतदाताओं के बायें हाथ की मध्यमा अंगुली में लगायी जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिंड को पुनर्मतदान कराने के पूर्व मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को विधिवत् प्रशिक्षण भी देने के निर्देश दिए हैं।
पुनर्मतदान की सूचना समस्त अभ्यर्थियों एवं राजनीतिक दलों को अनिवार्य रूप से देने एवं मतदान केंद्र के क्षेत्र में डोंडी (मुनादी) पिटवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, भिंड और रिटर्निंग आफिसर 09- अटेर विधानसभा क्षेत्र को दिए हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा तालाब का दौरा किया।

rktvnews

रायपुर : 7 नवम्बर से 30 नवम्बर तक एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बिहिया के महादलित टोले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य पूरा किया।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम महाराजा कॉलेज में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment