RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण!सीएचसी में 26 के स्टाफ में से 10 कार्मिक उपस्थित मिले।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 नवंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः लगभग 10:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का औचक निरिक्षण किया जिसमें सी एच सी में कुल 26 कार्मिकों का स्टाफ है जिसके सापेक्ष जिलाधिकारी को निरीक्षण में केवल 10 कार्मिक उपस्थित मिले शेष कार्मिकों की स्थिति स्पष्ट नही थी कि वे अवकाश पर हैं या अनुपस्थित है ,जिसमे दो चिकित्सक डॉक्टर मोहिनी व डॉक्टर संजीव शर्मा भी अनुपस्थित मिले ,जिसके संबंध में संबंधित चिकित्सा अधीक्षक सत्येंद्र को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिला अधिकारी ने कहा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक स्टाफ को आना चाहिए और अपनी दायित्वों का निर्वहन करें स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही करने वाले चिकित्सकों को चिन्हित किया जाएगा और उन पर कार्यवाही भी की जाएगी उन्होंने कहा हम सब का उद्देश्य जनपद को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना है अधीक्षक के सुपरविजन से नाराजगी व्यक्त की ओर इसमें सुधार करने के निर्देश दिए । सीएचसी में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आए मरीजों से जिलाधिकारी ने उनका स्वास्थ्य हाल-चाल जाना और उनसे स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया उन्होंने आयुष्मान के कार्ड की प्रकृति के संबंध में आरोग्य मित्र सरिता से जानकारी ली और उनके कार्य की प्रशंसा की और कार्य को और प्रभावित ढंग से करने के निर्देश दिए।उन्होंने मरीजो से कहा कि जो पात्र हैं वे अपने आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवा लें। आयुष्मान कार्ड से 1 साल में 5 लाख रुपए तक का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया।

rktvnews

खुशियों की दीपावली : मन की अंधियारी दूर करने का समय।

rktvnews

भारत, फ्रांस और यूएई ने पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास पूरा किया।

rktvnews

किराना घराने क़े प्रसिद्ध गायक उस्ताद मोइनुद्दीन खां साहब की याद में सजी शास्त्रीय सुरों की महफिल।

rktvnews

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

rktvnews

Leave a Comment