RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

RSS भोजपुर जिला कार्यवाह के असामयिक निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

RSS भोजपुर जिला कार्यवाह प्रेम शंकर प्रेमी(फाईल फोटो)

आरा/भोजपुर 18 नवंबर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भोजपुर जिला कार्वाह प्रेम शंकर प्रेमी की सड़क दुर्घटना मे मृत्यु होने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर सहित संघ परिवार मे शोक की लहर दौड़ पड़ी।
भाजपा भोजपुर मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की बीती शाम प्रेम शंकर प्रेमी की आरा बक्सर फोर लेन पर मोटर साइकिल से जाने के क्रम में बिहिया रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन द्वारा धक्का लगने के बाद चिकित्सीय उपचार हेतु पटना के पारस अस्पताल में इलाजरत थे जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन होने पर शोक संवेदना ब्यक्त की। जिलाध्यक्ष ने संघ जिला कार्यवाह की असमायिक मृत्यु पर शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठनकर्ता, नेतृत्वकर्ता, प्रखर वक्ता और सभी के साथ मिलनसार ब्यक्तित्व के कार्यकर्ता थे। उनके मृत्यु होने से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर उनको श्रद्दांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति चिन्ता ब्यक्त करती है।
शोक संवेदना देने वाले मे भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा ,प्रकोष्ठ,मंडल पदाधिकारी सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे।

Related posts

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना का किया शुभारंभ व पोर्टल का लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

rktvnews

भोजपुरी लोक कला को मिली नई पहचान।

rktvnews

भाकपा-माले ने नेता कामरेड हरिजी गुप्ता की 11वीं बरसी पर बस स्टैंड,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की!

rktvnews

एमपी बोर्ड के साथ-साथ सीबीएसई के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी मिलेंगे लैपटॉप : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment