RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन

बक्सर /बिहार 16 नवंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि अधिकारी और बैंकर्स यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो ताकि रोजगार सृजन के साथ-साथ लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
जिला पदाधिकारी के द्वारा उद्यमियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस अवसर छठ पर्व के उपहार के रूप में समझे साथ ही अपने साथ अन्य लोगों के लिए रोजगार अवसर सृजित करें। जिला एवं राज्य के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के साझेदार बनें। वर्तमान समय में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उद्योगों की स्थापना हो रही है। उनके द्वारा बताया गया कि यदि उद्यमी अच्छे से उद्यम का संचालन करेंगे तो उनको भविष्य में उद्योग में विस्तार हेतु अन्य योजना अन्तर्गत लाभाविन्त किया जाएगा।
उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा कहा गया कि सभी लोग मिलकर समेकित रूप से बक्सर जिला को उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में अपना योगदान करें।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लाभुक को 25 प्रतिशत/35 प्रतिशत एवं शहरी क्षेत्र के लाभुक को 15 प्रतिशत/25 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान इस योजना अंतर्गत है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम 2 अंतर्गत वैसे आवेदक जिन्होंने पीएमईजीपी 01 एवं मुद्रा ऋण योजना के तहत बैंक से ऋण प्राप्त कर लिया हो तथा तीन वर्षों से कार्यरत इकाईयाँ, जो टर्म लोन की आदायगी बैंकों को कर दिया हो। उन्हें 15 प्रतिशत अनुदान की दर से 1.00 करोड़ रूपया तक का ऋण प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रक्षेत्र के उद्योगों को 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10.00 लाख रूपये अनुदान प्रदान किया जाता है।
ऋण वितरण कार्यक्रम में पीएमईजीपी योजना अंतर्गत कुल 26 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल 13 लाभुकों को वितरण पत्र, पीएमईजीपी 2 योजना अंतर्गत कुल 03 लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कुल 18 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं कुल 25 लाभुकों को वितरण पत्र जिला पदाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया। कुल 85 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं भुगतान किया गया। जिसमें कुल 5.10 करोड़ की राशि सन्निहित है।
वितरण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बक्सर, अग्रणी बैंक प्रबंधक बक्सर एवं सभी बैंको के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक सम्मिलित हुए।

Related posts

रामगढ़:महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का उप विकास आयुक्त ने किया वितरण।

rktvnews

गढ़वा:शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

वायनाड भूस्खलन : अमित शाह के दावे कितने सही?क्या त्रासदी को टाला जा सकता था?

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:आज जिले के तीन पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment