RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें, लोकतंत्र को समृद्ध बनायें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदाताओं से की अपील।

भोपाल/मध्यप्रदेश 16 नवंबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से लोकतन्त्र के महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपना मतदान करने का आह्वान किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि 17 नवम्बर को अपने मतदान केन्द्र पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें। उन्होंने कहा कि नागरिक समृद्ध लोकतांत्रिक परम्पराओं के संवाहक हैं। मतदाताओं के सक्रिय सहभागिता से ही लोकतंत्र परिष्कृत और समृद्ध बनता है। मतदान से लोकतांत्रिक परम्परा को और अधिक समृद्ध बनाने और संवैधानिक कर्त्तव्य निभाने का एक और अवसर मिला है।
राजन ने कहा है कि लोकतंत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण सोपान है। निर्वाचन प्रक्रिया में राज्य के प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये 17 नवम्बर को मतदान है। उन्होंने राज्य के प्रत्येक मतदाता से स्वतंत्र और निर्भीक होकर अवश्य मतदान करने की अपील की है।
राजन ने कहा है कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सहज, सुगम और समावेशी बनाने के लिये प्रदेश में पहली बार मतदान में मुख्य रूप से दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिये विशेष सुविधायें प्रदान की गई हैं। इन मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी थी। सक्षम एप के माध्यम से कोई भी दिव्यांग मतदाता अपने लिये व्हीलचेयर या अन्य सहायक उपकरण के लिये अनुरोध कर सकते हैं। बुजुर्गों को कतार में न लगाना पड़े, इसके लिए उन्हे पहले मतदान करने की सुविधा दी जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर छाया, पीने के पानी एवं शौचालय की समुचित व्यवस्थायें की गई हैं।

Related posts

अमर शहीद कवि कैलाश की आदम कद प्रतिमा का हुआ लोकार्पण!शहीद कभी मरते नहीं;डीआईजी नवीन चंद्र झा

rktvnews

उत्तराखंड:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बैठक ली।

rktvnews

वीबी ग्राम-जी : ग्रामीण रोज़गार कार्यक्रम पर दोहरा हमला।

rktvnews

गिरीडीह:गर्मी में लोगों को राहत: मधुबन पेयजलापूर्ति योजना पुनः शुरू करने की तैयारी पूरी।

rktvnews

और अब कॉरपोरेट जिहाद : आखिर नफरत की आग कब बुझेगी?

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment