RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखंड 14 नवंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के लाइन मोहल्ला कि रहने वाली एक दिव्यांग महिला ने उपायुक्त से मिल आवेदन के माध्यम से बताया कि मैं बहुत ही गरीब और दिव्यांग हूं। दिव्यांगता के कारण शरीर से लाचार हूं। मैं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने हेतु दो बार जिला मुख्यालय का चक्कर लगा चुकीं हूं। मेरा घर मिट्टी का है और बारिश के समय काफी समस्या होती है। मुझे आवास और पेयजल एवं शौचालय सरकारी प्रावधान के तहत दिला दिया जाय जिससे मैं सर का आभारी बनी रहूंगी। इस संदर्भ में उपायुक्त ने आवेदन का अवलोकन करते हुए महिला को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इसी प्रकार मुख्य रूप से भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन, आवास, कल्याण विभाग से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल थे।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार/शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

17 जुलाई (हरियाली अमावस्या) को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

राजस्थान:मिलावटी मसालों पर सरकार सख्त,अनसेफ मसाले मिलने के बाद प्रदेशभर में कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे भाजपा का सघन सदस्यता अभियान चला।

rktvnews

चंद्रयान 3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग 130 करोड़ भारतीयों की जीत:विभू जैन

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशाल कार रैली को दिखाई हरी झंडी!कार रैली में शामिल मतदाताओं को दिलाई शपथ।

rktvnews

राजस्थान:महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण एवं लोकार्पण समारोह।

rktvnews

Leave a Comment