RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्व प्रमाणीकरण।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले

रायपुर/छत्तीसगढ़ 14 नवम्बर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण के मतदान के एक दिन पहले तथा मतदान दिवस यानि 16 नवम्बर और 17 नवम्बर को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन जरूरी है।

Related posts

उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में 21 एवं 22 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन,सैकड़ों योग्य युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: डा आदित्य विजय जैन

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने अर्थतत्व घोटाले से जुड़े मामले में ओडिशा के पूर्व एडवोकेट जनरल अशोक मोहंती के खिलाफ ट्रायल पर रोक लगाई।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज शिवालिक सिंगापुर से रवाना हुआ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में पोंगल समारोहों में हिस्सा लिया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का किया निरीक्षण, बाढ़ राहत शिविर का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment