RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मोतीहारी:खेलो इण्डिया तलवारबाजी प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ।

मोतिहारी /बिहार 14 नवंबर। आज बाल दिवस के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशानुसार खेलो इंडिया योजनान्तर्गत पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी जिला के खेल भवन, मोतिहारी में तलवारबाजी (खेल विद्या) का स्मॉल लेवल सेन्टर (गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र) का शुभारंभ 14 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रशिक्षुओं (बालक/बालिका) के साथ आज खेल भवन, मोतिहारी में प्रभारी जिलाधिकारी, समीर सौरभ , अनुमंडलाधिकारी सदर, श्रेष्ठ अनुपम एवं एएसपी राज के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सभी अतिथियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों ने केक काट कर बाल दिवस भी मनाया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी, महोदय, ने सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन करते हुए खेल में आगे बढ़ने को कहा।
अतिथियों का स्वागत खेलो इण्डिया केन्द्र के प्रशिक्षक राजन कुमार के द्वारा पुष्पगुच्छ एवं प्रतिक-चिन्ह प्रदान कर किया गया। खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 22 नवम्बर से प्रारंभ होंगे। प्रशिक्षण-सत्र सप्ताह में 06 (छः) दिन सुबह 6ः00 बजे से 09ः00 बजे तक एवं संध्या 04ः00 बजे से 07ः00 बजे तक होगा।

Related posts

भोजपुर: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

15 मार्च को पूरे भारत में होगी रिलीज “कुंग फू पांडा 4”

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, शोभन में ही बनेगा दरभंगा एम्स!डीएमसीएच में 2500 बेड का नया अस्पताल मिथिला के लिए बड़ी सौगात, मिथिलावासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का आभार : संजय कुमार झा

rktvnews

अतीक और अशरफ के पुलिस गिरफ्त और मौजूदगी में हुई हत्या में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी और कमिश्नर को जारी किया नोटिस।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उमरिया:हाथी घटना में मृतक खैरू कोल के घर पहुंचकर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय गायक देवनंदन मिश्रा का पांचवां स्मरण दिवस आयोजित!शिष्यों को गायन और वादन का प्रशिक्षण देकर अमर हो गये:आचार्य भारत भूषण

rktvnews

Leave a Comment