RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से ली जानकारी।

फाईल फ़ोटो

देहरादून/उत्तराखंड 14 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन के माध्यम से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था भी कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। बताया गया की अब तक प्रधानमंत्री दो बार उनसे स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और रेल मंत्री भी उनसे बात कर चुके हैं।

Related posts

भोजपुर:भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी पत्नी संघ का कोईलवर दौरा, मरीजों में कम्बल, ऊनी कपड़े एवं बोर्ड गेम आदि वितरित।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं खसरा -रूबेला उन्मूलन हेतु को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी: जिलाधिकारी

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय में डी.लिट् पंजीयन हेतु अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:डॉ. अंबेडकर जयंती पर प्रदेश को मिली डॉ. अंबेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।

rktvnews

भोजपुर:महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की बैठक वीकेएसयू आरा में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment