RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सीतामढ़ी:नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम –आवाम को नशे से मुक्त करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में 23 नवंबर को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

सीतामढ़ी /बिहार 13 नवंबर।नशा मुक्ति अभियान को और गति देने के उद्देश्य से जिले में 23 नवंबर को आयोजित होने वाले *नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़* के सफल आयोजन के मद्देनजर समीक्षा की गई।
विदित हो कि नशा मुक्ति दिवस 26 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में जिले में 23 नवंबर 2023 को हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

10 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ एवं 5 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

*नशा मुक्त बिहार मैराथन* के सफल आयोजन हेतु निर्धारित तिथि को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने के साथ अन्य सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी विधि व्यवस्था संबंधित अपने दायित्वो का निर्वहन करेंगे एवं रुट चार्ट बनाकर समर्पित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम, विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए।
हाफ मैराथन में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी जिला खेल कार्यालय (डुमरा स्टेडियम) में अपना आवेदन 14 नवंबर से 21 नवंबर तक दे सकते हैं।

10 एवं 11 दिसंबर 2023 को सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस का होगा आयोजन।पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 52वां जिला स्थापना दिवस।

सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस का आयोजन 10 एवं 11 दिसंबर को पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ होगा।
इस संबंध में समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन के मद्देनजर विचार विमर्श करने के साथ संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया।
स्थापना दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके इस बाबत जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न समितियों का गठन करने का निर्देश है। प्रत्येक समितियों द्वारा प्रारंभिक तैयारी की जायेगी।
विगत वर्षों के भांति पूरे उत्साह के साथ जिला स्थापना दिवस का आयोजन किया जाएगा। विकासात्मक प्रदर्शनी स्टॉल, खेल प्रतियोगिताएं ,मुशायरे का आयोजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। स्थानीय कलाकारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।इसके अतिरिक्त अन्य आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी भी की जा रही है। उप विकास आयुक्त द्वारा सभी समितियों के कार्यों का अनुश्रवण करने के साथ-साथ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त के साथ सभी सबंधित विभागों के पदाधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. ऐश्वर्या पातापति के नाम हुआ The Miss Globe India 2023 का खिताब, अल्बानिया में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट।

rktvnews

गिरीडीह:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां” अभियान के तहत पौधारोपण किया, कहा इस अभियान का उद्देश्य है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सामूहिक भागीदारी से गाँव-गाँव को स्वच्छ बनाना है।

rktvnews

बखोरापुर काली मंदिर के अध्यक्ष और संरक्षक ने एक दिवसीय हरिकीर्तन का कराया शुभारंभ!वरिष्ठ नागरिकों एवं कलाकारों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन!जीत का प्रमाण पत्र सदा हौसला बढ़ाते रहता है:प्रो मीना कुमारी

rktvnews

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सोनेलाल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment