RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नवादा:जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नवादा/बिहार 13 नवंबर। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने आज विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिये जायजा । जिलाधिकारी द्वारा आज विभिन्न छठ घाटों पर पूजा समिति के सदस्यों से वार्ता किये और आम लोगों से भी फिडबैक प्राप्त किया।
आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने आज नवादा नगर परिषद क्षेत्र स्थित मिर्जापुर छठ घाट, गढ़पर सूर्य मंदिर घाट, मोती विगहा छठ घाट , शोभिया छठ घाट आदि का निरीक्षण किये एवं सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को दिये कई आवष्यक निर्देष।
मिर्जापुर सूरज मंदिर छठ घाट की सफाई तेजी से चल रहा था। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा ने बताया कि सकरी नदी से पानी मिर्जापुर छठ घाट पर लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरीकेटिंग, लाईटिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये। छठ घाटों पर प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की जा रही है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध रहेगी। मानकों के अनुरूप बैरिकेटिंग किया जा रहा है। अधिक पानी वाले छठ घाटों पर तैराक / गोताखोर की व्यवस्था की जायेगी।
जिलाधिकारी ने आज दो घंटों तक विभिन्न छठ घाटों का पैदल भ्रमण किये और सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन सहित सभी बिन्दुओं पर तैयारी एवं प्रबंध का जायजा लिया गया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। छठ महापर्व का अनुष्ठान शुरू होने से पहले सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिये। अधिक भीड़ वाले छठ घाटों पर वाच टावर एवं नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है। छठ घाटों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या के साथ सषस़्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने योजनाबद्ध एवं समयबद्ध ढ़ंग से कार्य कराने का निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रबंधन सुनिष्चित करने के लिए कहा।
आज इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, चेयरमैन के प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी नवादा आदि उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:जीविका द्वारा किया गया दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने देवघर कॉलेज परिसर में में आयोजित होने वाले पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

हरदिल जो प्यार करेगा, वो गाना गायेगा…गीतकार मुकेश और शैलेन्द्र की जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एमडीजे पब्लिक स्कूल ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर:फोटोयुक्त निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment