RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गढवा:पशु क्रूरता अधिनियम 190 के प्रावधानों के अनुपालन एवं कार्यान्वन के निमित राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड, झारखण्ड से संबंधित बैठक।

गढवा /झारखंड 11 नवंबर।झारखंड राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अंतर्गत गढ़वा जिला में पशु क्रूरता निवारण समिति का गठन करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपयुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा विद्या सागर सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही आरंभ की गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पशु क्रूरता अधिनियम 190 के प्रावधानों के अनुपालन एवं कार्य कार्यान्वयन के निमित राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड झारखंड के जिला में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा पशुओं के प्रति क्रूरता को दृढ़तापूर्वक रोकने के उद्देश्य से पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 38(1) के आलोक में गठित पशु क्रूरता निवारण नियमावली 2000 के नियम- 03 के अनुसार जिला में पशु क्रूरता निवारण समिति का गठन किए जाने की स्वीकृति दी गई। जिसके आलोक में आज के बैठक उक्त समिति का गठन किया गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने निदेशक पशुपालन -सह- सदस्य सचिव राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड झारखंड रांची द्वारा निर्गत पत्रों में निहित निदेशों को पढ़कर लोगों को बताया गया। मौके पर उपस्थित गौशाला समिति के सचिव एवं सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्य करने की बात उपायुक्त द्वारा कही गई। पशुओं को रखने हेतु पर्याप्त जगह की व्यवस्था व चारा पानी आदि की व्यवस्था समय पर उपलब्ध कराने संबंधी निदेश दिए गए। आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने संबंधी भी चर्चा की गई, जिसके तहत कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एवं गौशाला समिति के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवारा पशु मिलने पर उसे गौशाला में रखा जाए एवं उनके वास्तविक पशुपालक को हिदायत के साथ आर्थिक दंड लेते हुए पशुओं को देने की बात कही गई। पशु कल्याण एवं क्रूरता निवारण विषय पर प्रत्येक माह कम से कम एक सेमिनार, प्रदर्शनी या शिविर का आयोजन करने, पशुओं के परिवहन खरीद बिक्री एवं बध से संबंधित व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के ओरियंटेशन कोर्स का आयोजन तथा उक्त विषय से संबंधित कानून के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, वन प्रण्डल पदाधिकारी दक्षिणी शशि कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी -सह- सदस्य सचिव विद्यासागर सिंह ,जिला पशु शल्य चिकित्सा पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, गढ़वा सुशील कुमार एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थें।

Related posts

मध्यप्रदेश को दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रथम पुरूस्कार।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार मनीष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज का आयोजन।

rktvnews

खान मंत्रालय ने बेंगलुरू में ग्रेनाइट और संगमरमर खनन पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

संचालनात्मक स्तर की चर्चा के लिए नौसेना के कमांडर कोच्चि में।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम रही महिलाओं से किया संवाद।

rktvnews

रायपुर : फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार।

rktvnews

Leave a Comment