RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ समन्वय समिति के द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने धरना आयोजित।

कुलपति का धरना स्थल पर वार्ता ना करना शिक्षकों प्रतिनिधियों को मंजूर नहीं:समन्वय समिति शिक्षक संघ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 नवंबर।आज वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष शिक्षक संघ समन्वय समिति के आह्वान पर सदस्यों द्वारा लंबित मांगों को लेकर धरना का आयोजन किया गया। इसमें वीर कुंवर सिंह शिक्षक संघ (वकुटा) एवं वीर कुंवर सिंह सेवा शिक्षक संघ (वकुस्टा) के समन्वय समिति के स्नातकोत्तर विभागों और विभिन्न जिलों – रोहतास, कैमूर, बक्सर, सासाराम,भभुआ एवं आरा के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकों ने शिरकत की। धरना पर जाने का कारण है कि शिक्षकों का प्रोन्नति, शिक्षकों पर होने वाले हमला और सुरक्षा, सीनेट का चुनाव, छात्र दरबार और समस्या और समाधान, नियमित वेतन,वेतन फिक्सेशन और वेतन वेरिफिकेशन, नवनियुक्त शिक्षकों का एनपीएस, नेशनल पेंशन स्कीम आदि है। चर्चा तो कई बार हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने की स्थिति में लोकतांत्रिक व्यवस्था में धरना पर बैठना पड़ा, ऐसा कहना है शिक्षक प्रतिनिधियों का।
धरना के क्रम में कुलसचिव के माध्यम से शिक्षक प्रतिनिधियों को कुलपति कक्ष में वार्ता के लिए चार-पांच शिक्षकों को बुलाया गया। लेकिन शिक्षक प्रतिनिधियों का मानना था की जो भी वार्ता हो सबके समक्ष हो,खुले रूप से हो ताकि कोई भविष्य में कोई दोषारोपण न हो। इसके बाद कोई बातचीत के लिए पहल नहीं हुई ना विश्वविद्यालय प्रशासन कोई कदम बढ़ाया, ना शिक्षक प्रतिनिधि भी इसके लिए आगे बढ़े ।बल्कि पांच बजे सबकी सहमति से धरना समाप्त कर दिया ।विश्वविद्यालय खुलने पर बातचीत के बाद ही कोई निर्णय होगा।
प्रमुख उपस्थिति में प्रो दिवाकर पांडे अध्यक्ष वकुस्टा प्रो चंचल कुमार पांडे अध्यक्ष वकुटा प्रो जमील अख्तर महासचिव वकुस्टा डॉक्टर शशी भूषण राय महासचिव वकुटा डॉक्टर नेयाज हुसैन सचिव महाराजा कॉलेज,प्रो सीमा पटेल अध्यक्ष भभुआ प्रो अलाउद्दीन अजीज, प्रो यशवंत कुमार,प्रो सुनीता कुमारी शर्मा तथा सभी कॉलेज की नव नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:NIC बिहार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डाक विभाग के” ज्ञान पोस्ट” सेवा का लें लाभ,किफायती दरों में भेज सकते हैं अध्ययन सामग्रियां।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम के द्वारा थावे प्रखंड, थावे मन्दिर तथा कुचायकोट प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

rktvnews

राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की भावनाओं की गंभीरता से प्रशंसा करता हूँ और उनका पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

बागपत:11 जनवरी को सीएम से राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार प्राप्त कर बागपत को गौरवान्वित करेंगे ट्यौढी के अमन।

rktvnews

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान!रक्तदान करें और करायें:बम विजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment