RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

भोजपुर:भिखारी ठाकुर की जयंती मनाने हेतु तैयारी समिति की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर 05 नवंबर। 18 दिसंबर 23 को भिखारी ठाकुर की जयंती को मनाने को लेकर आज तैयारी समिति की दूसरी बैठक साहित्यकार डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक का संचालन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की।
बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेंदु,भोजमो के प्रदेश प्रवक्ता बिनोद सिंह,सुरेश प्रसाद,समाजसेवी गोपाल प्रसाद , डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,गांधी जी,पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के धीरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता आदि के समक्ष कुछ सुझाव प्रस्तुत किए।बैठक में विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की इस मंच को अश्लील गायिकी से दूर रखा जाए और भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने हेतु भोजपुरी भाषा भाषाई क्षेत्र में घूम घूम कर एक जनांदोलन खड़ा कराया जाए साथ ही विचार विमर्श के दौरान राज्य के कला संस्कृति मंत्री को आमंत्रित करने व जिला प्रशासन और आरा नगर निगम से सहयोग लेने की बातें की गई।
बैठक के दौरान जनसहयोग से कोष एकत्रित करने पर बल दिया गया।
आज की बैठक के पूर्व भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच परिसर में स्थापित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां और बाबू ललन जी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

Related posts

भोजपुर:नीतीश कुमार का जन्मदिन मना,मुख्यमंत्री की नीतियों से लाखों-करोड़ों युवाओं ने अपना सपना साकार किया : डा विकास कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

पीड़ितों को कब तक मिलती रहेगी ‘तारीख-पे-तारीख’।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

भोजपुर:15 ग्राम हिरोईन के साथ 02 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment