RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत के अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 02 नवंबर। जिले में विगत विधानसभा चुनाव, 2018 में विधानसभा वार पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत का अंतर 12 प्रतिशत या इससे अधिक पाया गया था। जिला स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने एक आदेश जारी कर समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि जिले में कुल 52 मतदान केंद्रों पर विगत विधानसभा चुनाव 2018 में पुरुष-महिला मतदान का अंतर 12 प्रतिशत या इससे अधिक पाया गया था। मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर बुथ स्तरीय विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर पुरुष-महिला मतदान के मध्य अधिक अंतर के कारणों को चिन्हित करने, पुरुष-महिला मतदान के मध्य अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश प्रदान किए हैं। राशमी 6, कपासन एक, भोपालसागर 2, गंगरार 4, बेगूं एक, भैसरोड़गढ़ 5, चित्तौड़गढ़ 12, भदेसर एक, निंबाहेड़ा 9, डूंगला 2, भदेसर 5, बड़ीसादड़ी 4 कुल 52 मतदान केंद्रो हेतु समस्त विकास अधिकारीयो को उक्त कार्य योजना का क्रियान्वयन 7 दिवस मे सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

पूर्वी चंपारण: डीएम ने लिपिक को किया निलंबित साथ ही कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त।

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्मित जीविका हाट गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण हो: उप विकास आयुक्त

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया पौधरोपण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन।

rktvnews

शतरंज का प्रशिक्षण सम्पन्न! जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 14 मई 23 से।

rktvnews

भोजपुर :जिला कांग्रेस कार्यालय में मना अगस्त क्रांति दिवस।

rktvnews

Leave a Comment