RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता 2023-2024 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक आयोजित

बक्सर/ बिहार 01 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू बालिका खेल कूद प्रतियोगिता 2023-2024 के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
राज्य स्तरीय विद्यालय वुशू (17 वर्ष से 19 वर्ष) बालिका खेल कूद प्रतियोगिता।
आयोजन की तिथि 07 नवंबर 2023 से 09 नवंबर 2023 निर्धारित है।
आयोजन का स्थल नगर भवन बक्सर है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा नगर परिषद बक्सर को वुशू (बालिका) खेल कूद प्रतियोगिता में आवासन स्थल पर फॉगिंग, मच्छरदानी की व्यवस्था, साफ सफाई आदि के संबंध में निर्देश दिया गया। साथ ही आयोजन स्थल पर रौशनी, साफ सफाई की व्यवस्था आदि के संबंध में निर्देश दिया गया।
प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर को आवासन स्थल पर पर्याप्त रोशनी, गुणवत्तापूर्ण खान पान एवं मानक अनुरूप अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा को आवासन स्थल एवं आयोजन स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन बक्सर को आवासन स्थल एवं आयोजन स्थल पर चिकित्सीय टीम एवं अन्य आवश्यक दवाइयां के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

पटना:पंडित राजकुमार शुक्ल की 150 वी जयंती समारोह का आयोजन,भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

भोजपुर:छात्र-छात्राओं एवं आम कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद हेतु “शिक्षा न्याय संवाद ” का आयोजन : मुकेश भाखर

rktvnews

रायपुर : ‘नारी शक्ति इस देश के विकास की धुरी, अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक विकास पहुंचाने के लिए हम कृत संकल्पित‘‘राज्यपाल

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में चालकों की लापरवाही को बताया चिंताजनक, बोले… कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का अनुपालन करें नागरिक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आरा आगमन पर भाजपा की पूर्ण तैयारी।

rktvnews

Leave a Comment