RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

भोजपुर:बीपीएल परिवारों को कैंप लगाकर दिया गया गैस कनेक्शन।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 नवम्बर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देव दिनेश इंडेन गैस एजेंसी, गजराजगंज के द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्र के गरीब बीपीएल धारकों को गैस का कनेक्शन दिया गया। इस अवसर पर देव दिनेश इंडेन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर मंटू कुमार ओझा, इंडियन ऑयल के एरिया ऑफिसर आलोक राज, छोटकी सासाराम ग्राम पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार साह, कारीसाथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ संजीव कुमार सिंह, गजराजगंज थानाध्यक्ष हरि शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गैस का कनेक्शन लाभार्थियों को दिया गया।

सबसे किनारे लाल पगड़ी में प्रोपराइटर मंटू कुमार ओझा

इस योजना के तहत लाभार्थियों को 5 किलो का सिलेंडर गैस कनेक्शन के साथ दिया गया। साथ ही लाभार्थियों को गैस के रखरखाव एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। विदित हो कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन का वितरण किये जाने का प्रावधान है। इस मौके पर धीरज कुमार ओझा, बिहारी पासवान, संतोष पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं में तेजी से बढ़ रही PCOD की समस्या हो सकती आपके भविष्य के लिए खतरनाक : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

10 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं बगिया की मितानिन दीदी माधुरी पैकरा।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की भावी महिला मतदाता एवं 17-19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र 6 की उपलब्धता के बिन्दु पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या में 38.27 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि और 23.13 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्ज की गई।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment