RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 25टी बोलार्ड पुल टग ‘महाबली’ को लॉन्‍च किया गया।

नई दिल्ली/29 अक्टूबर।25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग, ‘महाबली’ को कमांडर (सीएमडीई) सुनील कौशिक, एनएम, डब्ल्यूपीएस (एमबीआई) द्वारा मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, भरूच, गुजरात में 28 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया गया था। यह टग रक्षा मंत्रालय की ‘‘मेक इन इंडिया’’ पहल का गौरवमयी ध्वजवाहक है।
भारत सरकार की ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ पहल के अनुरूप सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा तीन 25टी बीपी टग के निर्माण और वितरण के लिए मैसर्स शॉफ्ट शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसएसपीएल) के साथ अनुबंध संपन्न हुआ। ये टग भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुरूप बनाए गए हैं। टग की उपलब्धता नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों को बर्थिंग और अन-बर्थिंग, मोड़ और सीमित पानी में युद्धाभ्‍या‍स के समय सहायता की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना (आईएन) की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गतिशक्ति प्रदान करेगी। यह टग्स बंदरगाह पर निकटस्‍थ जहाजों को अग्निशमन सहायता भी प्रदान करेगा, और इसमें सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की कार्यक्षमता होगी।

Related posts

नारनौल:पोलियो मुक्त रखने के लिए एक साथ पोलियो खुराक पिलाना एक मात्र विकल्प : मंत्री ओम प्रकाश यादव

rktvnews

पूर्वी चंपारण: नशा मुक्ति दिवस पर जिलाधिकारी ने प्रभात फेरी सह जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 दिसंबर 25

rktvnews

भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में सजा बिहार पैवेलियन, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने किया स्टॉल का उद्घाटन।

rktvnews

शब्दभूमि प्रकाशन की राष्ट्रीय संगोष्ठी में डिजिटल युग की हिंदी लघुकथा पर व्यापक विमर्श।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment