RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रेष्ठ उत्तराखंड (श्रेष्ठ भारत) न्यूज चैनल का शुभारम्भ किया।

देहरादून/उत्तराखंड 27 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्रेष्ठ उत्तराखंड (श्रेष्ठ भारत) न्यूज चैनल का शुभारम्भ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। एक भारत श्रेष्ठ भारत में उत्तराखंड की भूमिका भी अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को निवेश का हब बनाए जाने पर कार्य चल रहा है, जिसके लिए राज्य में दिसबंर माह में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसके अंतर्गत लन्दन, दिल्ली, दुबई, अबू धाबी सहित चेन्नई में रोड शो कर 65 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
इस इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से हम उत्तराखंड में निवेश के क्षेत्र में एक ऐसा वातावरण विकसित करना चाहते हैं, जो भविष्य में देवभूमि को श्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे संकल्प को पूर्ण करने में सार्थक सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं आदि कैलास और जागेश्वर धाम पहुँचकर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान की है। राज्य सरकार प्रदेश में विभिन्न नए स्थानों को चिन्हित कर उन्हें न्यू टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित कर रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद जी सरस्वती महाराज, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर:विश्व की श्रेष्ठ सेना पर हर भारतीय को गर्व -78 वीं सेना दिवस परेड में हुआ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन -सेना के शौर्य प्रदर्शन की राज्यपाल ने सराहना की।

rktvnews

बिहार: प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला को दी 406 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 307 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण करने उपायुक्त अबु इमरान पहुँचे सिमरिया व टण्डवा प्रखण्ड।

rktvnews

दुमका:तीसरी सोमवारी को ले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया रूट लाइन का निरीक्षण।

rktvnews

26 फरवरी : स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्य तिथि पर विशेष।

rktvnews

Leave a Comment