RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:आरा मुफ्फसिल प्रखंड के अलीपुर में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करे जिला प्रशासन-माले

अलीपुर में पीड़िता के परिवार से मिला भाकपा-माले नेताओं का टीम!स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को सजा दी जाए-माले

आरा/भोजपुर 27 अक्टूबर।आरा मुफ्फसिल प्रखंड के अलीपुर गांव मे एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सुनकर भाकपा-माले,ऐपवा,आइसा इंसाफ मंच,आइलाज की संयुक्त टीम अलीपुर गांव जाकर पीड़ित परिवारों से मिला और पूरी घटना की जानकारी ली!!इस टीम ने नेताओं ने कहा कि स्थानीय ऊंची जाति के शिक्षक जो गांव में बच्चों को टयूशन पढ़ाया करते थे और पीड़ित बच्ची भी उसी शिक्षक के पास टयूशन पढ़ती थी!जब ट्यूशन पढ़ने के बाद काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उस शिक्षक के पास गये उसके घर का दरवाजा तोड़ कर बच्ची को निकाला तब बच्ची ने पूरी घटना अपने परिवार को बतायी उसके बाद बच्ची के परिजन कल स्थानीय महिला थाने बलात्कार के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया!पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी कराया गया!इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि बलात्कार के आरोपी अभिमन्यु कुमार सिंह को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए,उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए!अगर जिला प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी माले आंदोलन खड़ा करेगा!टीम भाकपा-माले राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,इंसाफ मंच के राज्य क्यामुद्दीन अंसारी,ऐपवा जिला सचिव इंदू सिंह,भाकपा-माले आरा नगर सचिव व जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री समिति) सदस्य दिलराज प्रीतम,ऐपवा राष्ट्रीय पार्षद संगीता सिंह,आइलाज के राष्ट्रीय पार्षद अमित कुमार बंटी,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,कमलेश यादव,रौशन कुशवाहा,उपेन्द्र पाल,तारकेश्वर प्रसाद,कामता बिंद,व्यासमुनी पासवान,अखिलेश पासवान,पवन पासवान शामिल थे!

Related posts

सारण:वीर शहीद मो० इम्तियाज को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:रविदास आश्रम नहसी, गड़हनी के प्रांगण में प्रथम बौद्ध रितिरिवाज से विवाह संपन्न।

rktvnews

पटना : रवि नंदन सहाय की जयंती पर लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे समस्याओं का किया गया निराकरण! शाहपुर के पंचायतों मे हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मंच पर” एक शाम भारतीय संस्कृति के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने किया 40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment