RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी एवं मारपीट के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक प्राथमिकी जख्मी ऋषभ सोनार ने कराया है जबकि दूसरी प्राथमिकी पुलिस द्वारा की गई है। इस संबंध में दर्ज कांड संख्या 490/23 दिनांक 25/10/23 मे घटना मे जख्मी ऋषभ सोनार ने दस नामजद लोगों के विरुद्ध पहले से प्लान करके प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट कर जख्मी करने के संबंध में प्राथमिक दर्ज कराया है। वहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात करनामेपुर ओपी के एएसआई मुनेश्वर दास द्वारा दर्ज कांड संख्या 492/23 दिनांक 25/10/23 मे लिखा गया है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस आरा-बक्सर सङक पर चिटूर सोनार के दुकान के पास पहुंचा तो पहले से ही सुनियोजित ढंग से चिटूर सोनार, छोटन सोनार एवं आठ अन्य नामजदों ने दोनों तरफ से रोङेबाजी कर दिया।

Related posts

वीकेएसयू की भूमि के लिए राज्यपाल से मिले सीनेटर डॉ. विनोद कुमार सिंह

rktvnews

भोजपुर: बूढ़ी हड्डियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए बढ़ाया अपना कदम,93 वर्षीय महिला ने किया मतदान।

rktvnews

बाजपट्टी प्रखंड के हरपुरवा पंचायत के मध्य विद्यालय भगवानपुर चौबे में जिला प्रशासन के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

rktvnews

मोदी की चुप्पी, मोदी के बोल!

rktvnews

भोजपुर:तीन दिवसीय राज्यस्तरीय”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment