RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़ 25 अक्टूबर।विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 225 खुज्जी, 226 करेठी, 228 नादिया, 232 खुर्सीपार, 233 खुर्सीपार एवं 239 किरगी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में पेयजल, विद्युत, बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए रैम्प सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मतदान केन्द्र के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक मुकेश कुमार ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान मतगणना हाल का भी अवलोकन किया। उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा का मुआयना किया।

Related posts

भारत की तितलियों और पतंगों (लेपिडोप्टेरा) पर एक एक सचित्र मार्गदर्शिका।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर : टीम ने किया दो पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 जनवरी 26

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने कंबोडिया साम्राज्य के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर छठा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment