RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार बचाव दिवस” के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

आरा/भोजपुर 21 अक्टूबर।आज़ 21 अक्टूबर को सदर अस्पताल के जी.एन.एम.‌ भवन में अवस्थित एन. सी. डी. क्लिनिक में “ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार बचाव दिवस” के अवसर पर एक संगोष्ठी ( Symposium) का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आम जनमानस में आयोडीन की कमी से होने वाली विषमताओं के संबंध में जानकारियां साझा किया गया। इस अवसर पर औडियो-विजुअल तरीके से डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, गैर-संचारी रोग पदाधिकारी ने आयोडीन अल्पता के संबंध में सरकारी निर्देशों एवं लोगों मे होने वाली सभी बिमारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी पर प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में १.५ बिलियन लोगों एवं भारत वर्ष में २०० मिलियन लोगों में आयोडीन अल्पता रोग होने की संभावना है। भारत सरकार ने २००६ में ही बिना आयोडीन युक्त नमक पर बैन लगा चुकी है। हमारे देश में सन् २००५-०६ में मात्र ७३% लोग आयोडीन युक्त नमक इस्तेमाल कर रहे थे पर सन् २०१५-१६ में ९३% लोग आयोडीन युक्त नमक का सेवन कर रहे हैं। आयोडीन अल्पता विकार से बचाव का एक मात्र उपाय है कि हम आयोडीन युक्त नमक हमेशा इस्तेमाल करें और गर्भावस्था और बच्चे को स्तनपान की अवधि में आयोडीन की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता है। बच्चों में ९० माईकोग्राम, वयस्कों में १३० माईकोग्राम तो गर्भावस्था में १९० माईकोग्राम और बच्चे को स्तनपान के अवधि में २२० माईकोग्राम की आवश्यकता है। आयोडीन की कमी से हमारे मस्तिष्क के विकास पर सीधे प्रभाव पड़ता है और हमें मंदबुद्धि का शिकार बनाता है। गर्भावस्था में आयोडीन की कमी होने से बच्चे में क्रेटिनिस्म यानी बौनापन होता है और बच्चे का स्तनपान के अवधि में आयोडीन की कमी बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास पूरा नहीं होने देता है और बच्चा मंदबुद्धि का हो जाता है। अंततः डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, एन.सी.डी.ओ. ने संपूर्ण भोजपुर वासियों से अपील किया कि बाजार से खुला नमक न लें, पैकेट वाली नमक पर आयोडीन युक्त नमक होने की संपुष्टि करने उपरांत ही घर पर इस्तेमाल करें। बाज़ार में बच्चों के लिए उपलब्ध दूध पाउडर में आयोडीन युक्त होने को सुनिश्चित होने के बाद ही उसका इस्तेमाल करायें।

Related posts

भोजपुर: पुरानी पेंशन के समर्थन में काला बिल्ला लगा विरोध दूसरे दिन भी रहा जारी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज सुबह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के हज़ारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 59वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

रामाधार शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निश्चित मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने हेतु प्रधान सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखण्ड, तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक ।

rktvnews

भोपाल:महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का द्वितीय दिवस।

rktvnews

Leave a Comment