RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा/बिहार 20 अक्टूबर।दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007 हेतु गठित ‘‘जिला स्तरीय समिति’’ की बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी ने बताया कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम-2007 को राज्य में सितम्बर, 2011 में लागू किया गया है। साथ ही बिहार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2012 के तहत वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मूलतः तीन बिन्दुओं पर कार्रवाई करने का प्रावधान है, जिसमें भरण-पोषण से संबंधित, जान की सुरक्षा एवं सम्पत्ति की सुरक्षा शामिल है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक एवं वृद्धजनों के लिए समाज में संवेदनशीलता हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार करवाया जा रहा है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकरी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण हेतु अनुमण्डल स्तर पर पूर्व से न्यायालय संचालित है तथा उनके आवेदन को 90 दिनों के अन्दर निष्पादित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा की जवाबदेही जिले के अनुमण्डल पदाधिकारी,वरीय पुलिस अधीक्षक एवं हम सबों की होती है।
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नागरिक के मनोनित सदस्य प्रदीप कुमार चौधरी ने अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक के आधार में उम्र एवं नाम के उच्चारण में त्रुटि (आधार एवं मतदाता पहचान पत्र में अंतर) के कारण उन्हें वृद्धा पेंशन से वंचित कर दिया जा रहा है, इसके लिए जिला स्तर पर सुधार की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही उन्होंने ई-लाभार्थी पोर्टल पर पेंशनधारियों के लिए जिला स्तर पर ही सुधार की व्यवस्था करवाई जाए।
डॉ. मनमोहन चौधरी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार चौधरी ने भी अपना सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड स्तर पर आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि वृद्धजनों को स्वास्थ्य लाभ ससमय मिल सके।
प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चें अपने माता-पिता का भरण-पोषण करें।
बैठक में उपस्थित वृद्धजन ने भी अपना सुझाव साझा किया। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए उठाये गये मामलों पर प्रभारी जिलाधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को निर्देश दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था दिखवा लिया जाए।
उन्होंने सिविल सर्जन, दरभंगा को निदेशित किया कि सभी जिला चिकित्सालयों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 10 आरक्षित बेड, सदर एवं अनुमण्डल स्तर के अस्पतालों में 02 आरक्षित बेड की व्यवस्था की जाए। वृद्धजनों के लिए प्रखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य जाँच के लिए कैम्प लगाने हेतु सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) इमरान अहमद, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) नेहा कुमारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारीगण व वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित थे।

Related posts

भारत और पनामा ने चुनावी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरा नगर इकाई के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

25 फरबरी को आरा में गौतम बुद्ध के महान् शिष्य भिक्षु धम्म छाया की प्रतिमा का बिहार के राज्यपाल द्वारा होगा अनावरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।

rktvnews

एमआईएफएफ 2024 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मानित होने के लिए 77 फ़िल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

rktvnews

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सत्ता देने के लिए मुझे दें रिकार्ड वोट : रविशंकर प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment