RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:संयुक्त टीम ने 10 दिन में 81 करोड़ 98 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई!प्रदेश में 2 लाख 38 हजार से अधिक लायसेंसी शस्त्र थानों में जमा कराये

भोपाल/मध्यप्रदेश 20 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर प्रदेश में 9 अक्टूबर से आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिलों में गठित उड़नदस्ता दल (एफएसटी) एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 391 इंटर स्टेट बॉर्डर एवं जिलों के अंदर कार्रवाई की जा रही है। 9 से 19 अक्टूबर के बीच संयुक्त टीम ने 81 करोड़ 98 लाख 5 हजार 826 रुपये से अधिक की कार्रवाई की है।
संयुक्त टीम ने 19 अक्टूबर तक 8 करोड़ 65 लाख 64 हजार 290 रुपये नगद, 17 करोड़ 29 लाख 90 हजार 980 रुपये मूल्य की 940174.738 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। 20 करोड़ 77 लाख 98 हजार 378 रुपये कीमत की अमूल्य धातु/ ज्वेलरी, 4 करोड़ 36 लाख 65 हजार 378 रुपये कीमत के मादक पदार्थ एवं 30 करोड़ 87 लाख 86 हजार 800 रुपये कीमत की अन्य सामग्रियाँ जब्त की गई है।
प्रदेश में 2 लाख 38 हजार 898 लायसेंसी शस्त्र जमा कराये गये। विधानसभा निर्वाचन 2023 में संयुक्त टीम की कार्यवाही लगातार जारी है।

Related posts

सारण जिला के सिक्की आर्ट से बनी वस्तुओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है-डीएम,सारण

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में सहायक आचार्य (वर्ग 6 से 8) की पदस्थापना हेतु विद्यालय आवंटन प्रक्रिया संपन्न।

rktvnews

भोजपुर जिले मे अपराध चरम पर: दुर्गा राज

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

खैरागढ़ विवि में पंथी नृत्य पर प्रशिक्षण कार्यशाला 15 से!कुलसचिव डॉ. तिवारी करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर : 11 पीस व्हिस्की के बङे बोतल के साथ दो गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

Leave a Comment