RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार:अनुकम्पा के आधार पर की गई नियुक्तियाॅ।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अक्टूबर। सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की जाती है। बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा अनुकम्पा के आधार पर सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा की गई है। विभागीय अनुकम्पा समिति की अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 16 नाबालिग आश्रितों की बाल सिपाही के पद पर नियुक्ति की गई है। केंद्रीय अनुकम्पा समिति की अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 15 आश्रितों को सिपाही के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु मार्जन (रिलैक्सेशन – निर्धारित अर्हता में छूट) के लिए विभागीय मार्जन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिसकर्मियों के 63 आश्रितों को मार्जन देते हुए सिपाही के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। अनुकम्पा के आधार पर लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु स्क्रीनिंग समिति की बैठक के उपरांत सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के 22 आश्रितों की लिपिक के पद पर नियुक्ति की गई है।
इस प्रकार वर्ष 2023 में अब तक सेवा काल में मृत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के कुल 116 आश्रितों की अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की गई है।

Related posts

आपदा जोखिम वित्तीय पोषण समुदायों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व कल्याण, अर्थव्यवस्थाओं की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण में एक निवेश है: डॉ. भारती प्रवीण पवार।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

10 जून को बिहिया में केक व्यवसाई की हत्या में संलिप्त 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

rktvnews

भोजपुर:विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के सम्बंध में समीक्षा बैठक ली!सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का भी शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

Leave a Comment