RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग का विशेष अभियान 3.0

नई दिल्ली/19 अक्टूबर।कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) और उसके अधीनस्थ संगठन-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और इसके क्षेत्रीय कार्यालय शामिल हैं; कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) और तीन केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (सीएयू) और उनके कॉलेजों में भारत सरकार का विशेष स्‍वच्‍छता अभियान 3.0 जोर-शोर से किया जा रहा है।
विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत समीक्षा के लिए 19843 भौतिक फाइलों और 4717 ई-फाइलों की पहचान की गई थी, जिसमें से 11062 भौतिक फाइलों की समीक्षा का जा चुकी है और इसमें से 5470 भौतिक फाइलों को हटा दिया गया है। अब तक 2618 ई-फाइलें भी बंद की जा चुकी हैं। इसके अलावा 02 से 31 अक्टूबर, 2023 के दौरान इस “विशेष स्वच्छता अभियान” के लिए 3326 अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अब तक 1884 ‘स्वच्छता अभियान’ आयोजित किए जा चुके हैं। इन अभियानों के बाद लगभग 87475 वर्ग फुट जगह खाली हुई है और 10,86,731/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग द्वारा तय लक्ष्यों को पूरा करने के उद्देश्‍य से अभियान जोरशोर से जारी है। नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए अभियान की प्रगति की समीक्षा और उच्चतम स्तर पर उसकी निगरानी भी की जा रही है। यह अभियान 31 अक्टूबर, 2023 तक जारी रहेगा।

Related posts

26 जून को राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे संतोष मांझी

rktvnews

गढ़वा:धुरकी-डंडई में बड़ी कार्रवाई, 400 किलो महुआ जब्त।

rktvnews

09 सितंबर को स्व राधा शरण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद।

rktvnews

“अंबिका प्रसाद वर्मा “दिव्य” समीक्षा पुरस्कार” वर्ष 2023 साहित्यकार गोकुल सोनी को दिया जायेगा।

rktvnews

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment