RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

बक्सर:रेलवे का निजीकरण और ठेकाकरण दुर्घटना का कारण: माले

आरा सदर अस्पताल में रघुनाथपुर रेल दुर्घटना में घायलों से मिला भाकपा – माले नेताओं की टीम!सभी घायलों का हो उचित इलाज, मृतकों को 25 लाख , घायलों को 10 लाख मुआवजा दे केंद्र सरकार: माले

आरा/12 अक्टूबर।11 अक्टूबर 23 को देर शाम रघुनाथपुर में नार्थ ईस्ट ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें आरा सदर अस्पताल में 9 घायल यात्री पहुंचे!4 लोग इलाज कराकर चले गए जिसमे में कुछ जिलावासी थे। सुबह से ही आरा सदर अस्पताल में इलाजरत यात्रियों से मिलने पहुंचे माले नेताओं की टीम। जहाँ घायलों के बेहतर इलाज के लिएअस्पताल सिविल सर्जन और डाॅक्टर से बातचीत की गयी।
घायल यात्रियों से मिलने वालों में भाकपा-माले माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल, केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम, मीडिया प्रभारी चन्दन कुमार, जिला कमेटी कमेटी सदस्य दीना नाथ सिंह,अभय कुशवाहा, रौशन कुशवाहा आनन्द कुमार शामिल थे!
आरा सदर अस्पताल में भर्ती घायल यात्रियों में जिसमें 1.सुदीप रविदास रायगंज प.बंगाल 2.तपन रविदास रायगंज प.बंगाल 3.अमृत गोआंग दार्जलिंग प.बंगाल4.लाल बहादुर क्षेत्री कालिंग पांग प.बंगाल दयानंद शंकर कुमार,सहरसा बिहार शामिल है!

*माले का उच्चस्तरीय टीम पहुंची रघुनाथपुर दुर्घटना स्थल!*

आरा सदर अस्पताल से ही माले का एक उच्चस्तरीय टीम जिस में केंद्रीय कमिटी सदस्य व विधायक मनोज मंज़िल, राजू यादव, दिलराज प्रितम शामिल थे । रघुनाथपुर दुर्घटना स्थल पहुंचे। जहां चल रहे बचाव कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारी, प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत किया।
इस मौके पर मनोज मंज़िल और राजू यादव ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना का कारण रेलवे का निजीकरण है। केंद्र की मोदी सरकार देश के सबसे बड़े रोजगार देने वाला सेक्टर को निजी हाथों में सौप दिया। जिसका रख रखाव सही से नही हो रहा है। रेलवे के 3 लाख से अधिक पदों पर बहाली नही हो रही है।कम मानव बल के कारण रेलवे के ट्रैकों की सही सही जांच पड़ताल नही हो पा रही है । जिसके कारण आए दिन रेल गाड़ियों का पटरी से उतरना और दुर्घटना देखने को मिल रहा है
मोदी सरकार एक तरफ रेलवे किराया बढ़ रही हैं और दूसरे तरफ लोगों के सुविधाओं में लगतार कटौती कर रही है। नेताओं ने मांग किया कि सभी घायलों का उचित इलाज हो और 10 लाख रुपया मुआवजा मील, सभी मृतकों को 25 लाख रुपया मुआवजा और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी दे सरकार।

Related posts

मध्यप्रदेश से साहित्यकार हनुमान महोत्सव हम्पी कर्नाटक में शामिल होंगे।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी की पुण्यतिथि पर बोली प्राचार्या प्रो पुनम कुमारी स्वामी जी किसान आंदोलन के प्रणेता थे।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में गौतम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की रखी आधारशिला , राज्य का होगा तीसरा निजी मेडिकल कॉलेज ।

rktvnews

एक बार और जाल फेंक रे मछेरे! जाने किस मछली में……

rktvnews

नव वर्ष के अवसर पर उपराष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

 इतिहास को धूमिल करता वर्तमान! मामला शाहपुर का, मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे द्वारा निर्माणित पं बिंदेश्वरी दूबे किसान सेवा सदन जिसे अब बीपीआरओ कार्यालय बना दिया गया है।

rktvnews

Leave a Comment