RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

रेल दुर्घटना:बजती रही घंटी आते रहे लोग…..

घायलों की मदद के दौरान सदर अस्पताल आरा में रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 12 अक्टूबर। बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्स (12506) की दुर्घटना की खबर सोशल मीडिया से मिलने पर भोजपुर के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुपति यादव ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथपुर के आस पास के अपने सहयोगियों को दुर्घटना स्थल पर जा घायलों को मदद का दूरभाष के माध्यम से आग्रह किया और खुद जिले में रहने के कारण आरा सदर अस्पताल में भी रेल हादसे में घायलों की इलाज के लिए आने की खबर पर सदर अस्पताल पहुंच घायलों के इलाज में अस्पताल प्रशासन के साथ मिल सक्रिय भूमिका निभाई साथ ही स्थानीय अन्य सहयोगियों को भी दूरभाष से संपर्क कर मदद को बुलाया और देखते ही देखते रात्रि पहर भी एक दूसरे से मिली सूचना पर घायलों की मदद के लिए लोगो की भीड़ हो गई और अपने अपने स्तर से सभी ने सहयोग किया जिसके लिए रघुपति यादव ने उनकी सराहना करते हुए अपना आभार प्रकट किया।
रघुपति यादव ने इस दुर्घटना में राहत कार्य पर सदर अस्पताल और जिला प्रशासन की सक्रियता पर प्रशंसा जाहिर करते हुए उनके प्रति भी अपना आभार प्रकट करते हुए इस दुर्घटना पर चिंता जाहिर करते हुए लोगो की स्वस्थ होने की कामना की साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था और मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए राहत राशि देने की मांग की।

Related posts

भोजपुर:पूर्व पुलिस पदाधिकारी कृष्ण चंद्र दुबे के निधन पर जिला में शोक।

rktvnews

पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के परिणाम को रेखांकित करते हुए ‘गुजरात घोषणापत्र’ जारी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई,शिक्षक सुनील साह निलंबित,अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

rktvnews

तीन दिवसीय मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के बीच एसपीडीआरआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment