RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बक्सर:बुनियाद केंद्र बक्सर में किया गया बुजुर्गो को सम्मान्नित।

बक्सर/बिहार 11 अक्टूबर।अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के आलोक में दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग-सह-दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर शशांक सिंह की अध्यक्षता में बुनियाद केंद्र ने समाज में विशेष योगदान देने वाले वृद्धजनों को विशिष्ठ सम्मान से सम्मान्नित किया। शहर के नामचीन वृद्धजन डा0 ओमप्रकाश केशरी पवन्नन्दन, रामेश्वर प्रसाद वर्मा एवं अन्य वृद्धजनों को शॉल, कॉफी, मग एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान्नित करते हुए उनकी लम्बी आयु के लिए प्राथना की गयी। उसके पूर्व अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में बुनियाद केंद्र द्वारा चलाये जा रहें विद्यालयों में चित्रकला, निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय कामना की गयी। चित्रकला में ज्योति कुमारी (सहयोगी मध्य विद्यालय, नई बाजार) स्लोगन लेखन में अनुष्का कुमारी (आदर्श मध्य विद्यालय, नई बाजार) निबंध में काजल कुमारी (विश्वामित्र प्राथमिक सह मध्य विद्यालय) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रबंधक लक्ष्मी कुमारी सोनी एवं उनके समस्त कर्मियों का उत्कृष्ट योगदान दिया गया।

Related posts

नारनौल:आरती सिंह राव ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा -गैंगस्टर्स के विरूद्ध चलाएं विशेष अभियान -अपराधियों के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

लखीसराय:” जीविका” का” महिला संवाद” बना स्कुल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए उम्मीद की किरण।

rktvnews

Leave a Comment