RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

रांची/झारखंड (वरिष्ठ पत्रकार डॉ अजय ओझा) 9 अक्टूबर ।विश्व स्तर पर भोजपुरी का नाम रोशन करने वाले सुप्रसिद्ध साहित्यकार मनोज भावुक को बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने जलालपुर प्रखंड के हरपुर शिवालय, सारण (छपरा) में हुए एक कार्यक्रम में ” राज्य गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया। महामहिम ने मनोज भावुक को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भोजपुरी फ़िल्म, साहित्य और वैश्विक स्तर पर भोजपुरी के प्रचार-प्रसार में मनोज भावुक के किये गए योगदान से राज्यपाल को अवगत कराया।
मनोज भावुक एक प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, सुप्रसिद्ध कवि एवं टीवी पत्रकार हैं। लगभग एक दशक तक अफ्रीका एवं यूके में बतौर इंजिनियर सेवा देने के बाद मनोज पूरी तरह मीडिया से जुड़ गए और भोजपुरी के लगभग सभी टेलीविजन चैनलों समेत ज़ी टीवी, टाइम्स नाउ, न्यूज 18 आदि चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। आप जी टीवी के लोकप्रिय रियालिटी शो सारेगामापा (रीजनल) के प्रोजेक्ट हेड रहे हैं। कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। टीवी एंकर और अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक हैं।

राज्यपाल संग सम्मान के साथ मनोज भावुक

आपने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में हिंदी के विश्व विख्यात आलोचक नामवर सिंह की संस्था नारायणी साहित्य अकादमी के महासचिव, भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक, अचीवर्स जंक्शन के निदेशक और कई मीडिया ग्रुप में बतौर कंसल्टेंट सेवा दे रहे हैं।
साहित्यिक-सांस्कृतिक विनिमय एवं काव्य पाठ हेतु आपने यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। आपको सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु और भोजपुरी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता है। हाल ही में आपको फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों के सम्मान समारोह में मनोज भावुक का सम्मान भोजपुरी भाषा का सम्मान है।

Related posts

मुख्य समारोह स्थल बागीटांड़ स्टेडियम में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने झंडा फहराया!उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी हुए सम्मानित।

rktvnews

थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्थान वक्तव्य।

rktvnews

हाईकोर्ट ने पीएम मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के मुद्दे पर कांग्रेस स्टूडेंट लीडर को एक्जाम देने पर लगाई रोक के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऊंटा स्थित बालिका आश्रय गृह, राइज बाल गृह बाई पास रोड नगवां एवं चतरा कॉलेज चतरा में बन रहे पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 10 नवंबर 24

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment