RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना ने शिक्षा शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया।

नई दिल्ली/9 अक्टूबर।भारतीय नौसेना ने 05 और 06 अक्टूबर 23 को नई दिल्ली में अपना वार्षिक शिक्षा अधिकारी संवर्धन कार्यक्रम 2023 आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना अकादमी के प्राचार्य रियर एडमिरल राजवीर सिंह, कमोडोर जी रामबाबू, कमोडोर (नौसेना शिक्षा) और नौसेना की शिक्षा शाखा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा शाखा से संबंधित विभिन्न नीतिगत पहलों और समकालीन मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श करना और विकास एवं प्रगति की दिशा में भारतीय नौसेना की कार्यात्मक प्रभावशीलता को बेहतर बनाना था।
इस कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अतिथि वक्ताओं को उच्च शिक्षा सहित शिक्षा के क्षेत्र में हुए नवीनतम विकास पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा, नौसेना मुख्यालय में सहयोगी सेवाओं, अन्य शैक्षिक निकायों और नौसेना मुख्‍यालय के अन्य निदेशालयों के वक्ताओं ने प्रासंगिक और समकालीन विषयों पर व्याख्यान दिए। कार्मिक एवं नियंत्रक कार्मिक सेवा के प्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन ने अपने समापन भाषण में नौसेना शिक्षा निदेशालय की नवीनतम पहलों और नौसेना कर्मियों की शिक्षा, प्रशिक्षण और कल्याण के क्षेत्र में भारतीय नौसेना की भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रतिनिधियों से यह अनुरोध किया कि वे शाखा को निरंतर विकसित होती भारतीय नौसेना की भूमिका के अनुरूप ढालने की दिशा में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करना जारी रखें।

Related posts

मोतीहारी: दीक्षारम्भ कार्यक्रम की सफलता हेतु एमजीसीयूबी और जिला प्रशासन की बैठक आयोजित।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष:”उतिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत “

rktvnews

भोपाल:चाहे जितनी जल्दी हो, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी ने चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त जिला आदेश किया जारी।

rktvnews

विश्व टैरिफ युद्ध : क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment