RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

“झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश में मिला सम्मान।”

रांची/ झारखंड 8 अक्टूबर।झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को आज 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के औरैया में ‘औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि ‘ के द्वारा न्यायमूर्ति ‘प्रेम शंकर’ गुप्त विशिष्ट हिंदी सेवी सम्मान मिला। डॉ नवीन वर्तमान में झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले में अनुग्रह नारायण सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय में हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक हैं। ज्ञात हो डॉ नवीन को पिछले वर्ष गोड्डा में आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा का अलख जगाने के लिए सरकार ने 50000 रुपए, शॉल ,प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था इस वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार में 51000 रू.शॉल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।डॉ नवीन कुमार की पुस्तक ‘दिनकर का प्रबंध शिल्प’ भारत के मिजोरम और रांची विश्वविद्यालय में संदर्भ ग्रंथ के रूप में लग चुकी है इसके अलावा कई विश्वविद्यालय में उनकी पुस्तक विचाराधीन है।डॉ नवीन का अभी लगातार भारत के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य प्रकाशित हो रहा है।डॉक्टर नवीन द्वारा झारखंड के जीसीईआरटी द्वारा लिखित कक्षा 6, 7 ,8 में हिंदी विषय के पाठ्य पुस्तक निर्माण में इनका सहयोग रहा है।

Related posts

हनुमानगढ़:कृषि प्रसंस्करण, व्यवसाय, निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्राप्त आवेदनों का निस्तारण एक माह में कराने के निर्देश।

rktvnews

स्मृति शेष श्री कामेश्वर प्रसाद सिन्हा का दशकर्म कल

rktvnews

भोजपुर:जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को ले आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

मोतीहारी:स्वास्थ्य के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

नवादा:आत्मा के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व अखंडानंद सिंह की पत्नी स्व सरोजनी सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर बलिया महिला अस्पताल के मरीजों के बीच किया गया फलों का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment