RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

एसएसआर 2024 की तैयारी व प्री रिवीजन से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

चतरा/झारखंड 6 अक्टूबर। जिला निधि खनिज कौशल केन्द्र, चतरा में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में आसन्न मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की तैयारियों की समीक्षा उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,सभी BLO पर्यवेक्षक तथा चतरा प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ की गई।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा हाउस टू हाउस सर्वे के दौरान चिन्हित नए योग्य मतदाताओं का फॉर्म जमा करने, प्री फील्ड फॉर्म को भरकर जमा करवाने ,मृत तथा मल्टीपल एंट्री एवं स्थाई रूप से शिफ्टेड मतदाता का फॉर्म उपलब्ध करवाने व एसएसआर 2024 के दौरान निष्पादित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया। 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं का सत्यापन करने, दिव्यांग व्यक्ति को चिन्हित करने का निर्देश दिया। मूल लक्ष्य के रूप में उन्होंने सर्व समावेशी, त्रुटि मुक्त मतदाता सूची बनाने तथा वोटर टर्न आउट 80 प्रतिशत से अधिक करने हेतु सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही।

Related posts

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक इमरान हुसैनी का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना की।

rktvnews

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दफ्तरी प्रक्रिया में लंबित न रहें नागरिकों की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment