RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

सोनपुर में डॉल्फिन पर जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

सारण, छपरा /बिहार 06 अक्टूबर।वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण रामसुंदर के द्वारा बताया गया कि विश्व वन्यजीव सप्ताह समारोह के क्रम में आज सारण वन प्रमंडल के तत्वाधान में सोनपुर पौधशाला से डाकबंगला रोड, रेलवे स्टेशन, रजिस्ट्री बाजार, अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय से सोनपुर पौधशाला तक डॉल्फिन जागरूकता रैली का आयोजन किया। केंद्रीय विद्यालय सोनपुर के छात्र, जन शिक्षण संस्थान सोनपुर के प्रशिक्षु, स्वयंसेवक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी नमामि गंगे, दिघवारा रेंज के वनपाल और वन रक्षकों ने गंगा बचाओ डॉल्फिन बचाओ, गंगा डॉल्फिन सोनपुर का गौरव है जैसे नारों के साथ रैली में भाग लिया। जागरुकता रैली में गंगा डॉल्फ़िन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए स्थानीय 25 मछुआरों को भी आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सारण ने कहा कि गंगा डॉल्फिन के संरक्षण के • लिए मछुआरों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक अनुसूचित संरक्षित प्रजाति है। डॉल्फिन का शिकार गैर-जमानती दंडनीय अपराध है। उन्होंने मछुआरों से यह भी अनुरोध किया कि यदि कोई डॉल्फिन संकट में पाई जाती है या अनजाने में मछली पकड़ने के जाल में फंस जाती हैं तो उसके बचाव और सुरक्षित रिहाई के लिए वन विभाग को सूचना दी जानी चाहिए।
वन क्षेत्र पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने डॉल्फिन के बारे में जानकारी देते हुए मछुआरों को बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए जहर देने या करंट का उपयोग करने से बचें क्योंकि इससे डॉल्फिन मर जाती है। यह वन्यजीव अपराध के तहत दंडनीय है। मछुआरों और स्कूली बच्चों ने डॉल्फिन के संरक्षण का संकल्प लिया और वन प्रमंडल पदाधिकारी ने मछुआरों को अंगवस्त देकर सम्मानित किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नामित प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया और मछुआरों से डॉल्फिन को बचाने के लिए अनुरोध किया। उसके बाद डीएफओ सारण ने जन शिक्षण संस्थान सोनपुर का भी दौरा किया और प्रशिक्षुओं के साथ वन्यजीव संरक्षण और डॉल्फिन के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक, प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र के रक्षकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणेशोत्सव के दौरान आज महाराष्ट्र के मुंबई में विश्वप्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दर्शन किए।

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट,वर्ष 2025-26 के बजट को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

रायपुर : समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित।

rktvnews

शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री का आगमन, एम्स और ट्रॉमा सेंटर की आस।

rktvnews

Leave a Comment